चंपावत। पीजी कॉलेज चंपावत में वनस्पति एवं सायन विज्ञान विभाग की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान आईएमईसी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रुद्रपुर से आए काउंसलर एनएस बिष्ट ने बच्चों को कॅरियर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों, संभावनाओं की जानकारी दी और मार्गदर्शन दिया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. आरएस भट्ट ने काउंसलिंग सत्र का उद्घाटन करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। वहां डॉ. जेडी जोशी, वनस्पति विज्ञान विभाग के धीरज गहतोड़ी, डॉ. विवेक कुमार और रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. देवकी नंदन गहतोड़ी उपस्थित रहे।