चंपावत। विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीएस) की बैठकों का रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है। शनिवार को अग्रणी जिला प्रबंधक एके जोशी ने बताया कि 15 मई को दोपहर 12 बजे से विकासखंड सभागार पाटी, 16 मई को 12 बजे से एसबीआई सभागार बाराकोट और 16 मई को ही दोपहर 3 बजे से एसबीआई सभागार लोहाघाट, 20 मई को दोपहर 12 बजे से एसबीआई सभागार टनकपुर और 21 मई को दोपहर 4 बजे से आरसेटी चंपावत में बैठक निर्धारित की गई है।
उन्होंने सभी बैंकर्स एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों से रोस्टर के अनुसार पूरी जानकारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।