फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ही करेगी गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में होने वाले गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव को लेकर एक बार फिर से विवाद गहराता नजर आ रहा है। गोरलचौड़ मैदान में होने वाले आयोजन को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता वाली समिति की ओर से एक से पांच जून तक ग्रीष्मोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। वहीं शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने सभासदों की बैठक बुलाई। बैठक में तय किया गया कि गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव का संचालन नगर पालिका ही करेगी जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा करेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव समिति का गठन कर लिया गया। नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा को पदेन अध्यक्ष बनाया गया। स्थानीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और डीएम रणवीर सिंह चौहान को मेला संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सभासद मोहन भट्ट को उपाध्यक्ष, लोकेश पुनेठा को सचिव, नंदन तड़ागी को महामंत्री, बबीता भट्ट को कोषाध्यक्ष और कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, कविता गोस्वामी, रेखा तिवारी, रोहित बिष्ट को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें