फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का विरोध रंग लाया, तय किया गया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-तड़ीगांव मोटर मार्ग पर मनमाना किराया वसूलने की शिकायत पर प्रशासन ने कार्यवाही की है। एसडीएम शिप्रा जोशी ने महिला प्रतिनिधियों और टैक्सी चालकों का पक्ष सुनने के बाद परिवहन निगम के रेटों के आधार पर टैक्सियों का किराया तय किया। साथ ही चालकों को टैक्सियों पर किराया सूची चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मीना बोहरा के नेतृत्व में आईं महिलाएं गलचौड़ा, गल्लागांव, तड़ीगांव आदि मार्गों पर टैक्सी और अल्टो कार पर मनमाना किराया वसूलने की लंबे समय से शिकायत कर रही थीं। बैठक में टैक्सी चालकों ने भी डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए बढ़े किराये को उचित बताया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम ने टैक्सियों का किराया निर्धारित किया।

साथ ही तय किया कि अल्टो कार में चार सवारी और मैक्स जीप में अधिकतम नौ सवारी बिठाई जा सकेंगी। बैठक में दरोगा देवेंद्र मेहता, निर्मला देवी, ज्योति बोहरा, सरिता देवी, उषा बोहरा, गंगा देवी, बबीता बोहरा, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह और टैक्सी चालक उमेश कालाकोटी, त्रिभुवन तिवारी, प्रदीप कालाकोटी, अमर सिंह, रंजीत सिंह, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह, सुरेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से किराये की ये दरें तय हुईं :
लोहाघाट से गलचौड़ा तक: 16 रुपये।
लोहाघाट से गल्लागांव: 26 रुपये।
लोहाघाट से तड़ीगांव: 36 रुपया।
जीप से किराये की ये दरें तय हुईं:
लोहाघाट से गलचौड़ा तक: 12 रुपये।
लोहाघाट से गल्लागांव तक: 19 रुपये।
लोहाघाट से तड़ीगांव तक: 26 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें