लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में खेल महाकुंभ के तहत शानदार प्रदर्शन कर पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य रंजीत सिंह राणा की अध्यक्षता और प्रवक्ता रितेश कुमार वर्मा के संचालन में हुए समारोह में खिलाड़ी त्रिलोक सिंह, सौरभ सिंह, अंकित सिंह, पवन सिंह, मनीष सिंह, सचिन सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, करन सिंह, रोबिन सिंह, सुमन अधिकारी, अंजलि अधिकारी, नेहा अधिकारी, माधवी, आरती, निशा और मीना को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहां शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला, जसवंत सिंह पोखरिया, नरेश चंद्र गहतोड़ी, ममता वर्मा, जनार्दन गड़कोटी, जगदीश चंद्र जोशी, कनिका बिश्नोई, स्निग्धा कन्याल, गणेश भट्ट, प्रवीण बिष्ट, सुरेश लाल, प्रताप सिंह आदि थे।