टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब की बैठक में उत्तरायणी मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। तय किया कि जनवरी में दो दिनी मेला आयोजित किया जाएगा, इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खाने-पीने एवं अन्य जीवनोपयोगी स्टाल जगाए जाएंगे।
हरेला क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट की अध्यक्षता और सचिव भुवन जोशी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि 15 और 16 जनवरी को गांधी मैदान में भव्य उत्तरायणी मेला आयोजित किया जाएगा। पहले दिल महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालने के साथ मेले का आगाज होगा, इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
दूसरे दिन बच्चों की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अलावा अल्मोड़ा के लोक कलाकारों द्वारा पर्वतीय संस्कृतियों को प्रदर्शित करते गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में अजय गुरुरानी, उमेश डुंगरिया, राजेंद्र खर्कवाल, डीडी धामी, किशोर खर्कवाल, धर्मेंद्र चंद, शंकर दत्त गड़कोटी आदि थे।