फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखीढांग की मनीषा का नार्थ जोन क्रिकेट में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के सूखीढांग क्षेत्र की छात्रा मनीषा का महिला क्रिकेट में नार्थ जोन के लिए चयन हुआ है। सूखीढांग निवासी होशियार सिंह की बेटी मनीषा खटीमा डिग्री कॉलेज की छात्रा है। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम से खेल चुकी है। बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए मनीषा का चयन नार्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


उसके चयन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, कोच दीपक सेठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, पूर्व क्रिकेटर दलीप राय, फुटबॉल खिलाड़ी रवींद्र सिंह महर आदि ने खुशी जताते हुए मनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें