चंपावत। जिले के चारों ब्लॉकों में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना में गांव-गांव तक 11 केवी की लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए ऊर्जा निगम को 24.98 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। दिसंबर 2019 तक 11 केवी लाइन बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत चंपावत ब्लॉक में 6.52 किमी, लोहाघाट में चार किमी, पाटी में चार किमी और बाराकोट में 2.67 किमी लाइन का काम पूरा कर लिया गया है। लाइन बिछाने के लिए चंपावत में 10.93 करोड़, लोहाघाट में 4.6 करोड़, पाटी में 7.19 करोड़, बाराकोट में 2.69 करोड़ रुपये की धनराशि से लाइन बिछाने का काम किया जाना है। ऊर्जा निगम ने अब तक आठ करोड़ की धनराशि से लगभग 17 किमी लंबाई की 11 केवी लाइन बिछाने का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।
विकासखंडों के इतने तोकों में पूरा हुआ काम
ब्लॉक तोक
चंपावत 18
लोहाघाट 11
पाटी 13
बाराकोट 01
दीनदयाल उपाध्याय योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में 11 केवी की लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 24.98 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। 2019 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अब तक चारों ब्लॉकों के 43 तोकों में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
-विकास भारती, एसडीओ, ऊर्जा निगम, चंपावत।