चंपावत। वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में मंगलवार को वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के वनरक्षकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों और आसपास के लोगों ने प्रतिभाग किया।
वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पर्यावरण और वन्य जीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा ने कहा कि वन्य जीव सप्ताह सात अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वनों की रक्षा करना वन विभाग का कर्तव्य है। इस मौके पर हरीश नयाल, भवानी दत्त, प्रकाश गिरी, रमेश जोशी, हरीश चंद्र, हेमंत ढेक, देवकी देवी आदि मौजूद रहे।