फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बन पाई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत मंच-बकोड़ा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा की मुख्यमंत्री की घोषणा के 15 साल बीतने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


प्रधान झामा देवी ने बताया कि सड़क नहीं होने से बीमार लोगों को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचा पड़ता है। ग्रामीण बचन सिंह, पूर्व प्रधान फतेह सिंह ने कहा की गांव हर दृष्टि से अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आता है।

इसके बाद भी गांव में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सुविधा नहीं होने से बिजली लाइन में फाल्ट आने पर ठीक होनेे के लिए एक महीने से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में सूरज सिंह, दिनेश सिंह, हरीश सिंह, प्रशांत जोशी, नवीन सिंह, खीम सिंह, भवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें