फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की एक दिनी कार्यशाला में समूह संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तेलंगाना से आई महिलाओं के नेतृत्व में सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र में गठित दस महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के बारे में बुनियादी जानकारियां दी गई। मुख्य संदर्भदाता तरन्नुम, बाला, कमला आदि ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूह गठन के दौरान पेश आए अनुभवों को साझा किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, सहायक विकासखंड अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में समूहों की महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें