टनकपुर (चंपावत)। महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलित एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सेमेस्ट प्रणाली को छात्र हित के विपरीत बताते हुए फिर से वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू किए जाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में परिषद से जुड़े छात्र नेताओं ने कहा है कि सेमेस्टर प्रणाली राज्य की भौगोलिक स्थित के अनुकूल नहीं है। इससे छात्रों पर परीक्षा का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने महाविद्यालयों में छात्र अनुपात के अनुरूप शिक्षकों का न होना सेमेस्टर प्रणाली की असफलता का कारण बताया है। कहा कि सेमेस्टर प्रणाली खत्म किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
वहां योगेश सिंह, विपिन कुंवर, सुरेंद्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, रजत त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह, तुषार अग्रवाल, अमित चंद, रोहित चंद, दिनेश पांडेय, सौरभ चंद, पवन चंद, अनुष्का सक्सेना आदि थे।