फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सावन के सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं शारदा का पवित्र जल लेने को दूर दराज से कांवड़ियों के दल भी यहां पहुंचने लगे हैं। सोमवार को पीलीभीत से पहुंचे कांवड़ियों के दल ने शिवालयों में जलाभिषेक कर शारदा से जल लेकर वापस पीलीभीत को रवाना हुए।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से पंचमुखी महादेव मंदिर, सैलानीगोठ शिवालय, छीनीगोठ शिव मंदिर, ज्ञानखेड़ा स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विशेष कर व्रतधारी महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इधर पीलीभीत के खुदागंज से महंत विनीत रस्तोगी के नेतृत्व में आए 50 कांवड़ियों के दल ने सोमवार की सुबह शारदा से पवित्र जल लेकर पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

बाद में कांवड़ियों का यह दल शारदा का जल लेकर वापस पैदल पीलीभीत को रवाना हुआ। दल में विनोद रस्तोगी, राजेश शर्मा, राजू भारद्वाज, रामू भारद्वाज, प्रेमशंकर शर्मा, देव भारद्वाज, राकेश कन्नोजिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें