फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिव्यांगों को मिलेगा टर्मलोन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम की ओर से संचालित विकलांग टर्मलोन ऋण योजना के तहत जिले के दिव्यांगों के लिए चार लाभार्थियों का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया है कि योजना से उन्हीं लाभार्थियों को लाभ दिया जा सकेगा जो जिले के स्थायी निवासी हो तथा उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। इसके अलावा आवेदक कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांग हो।

उन्होंने कहा है कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक लाभार्थी अपने आवश्यक प्रमाण पत्र 15 अगस्त तक जिला प्रबंधक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति की ओर से साक्षात्कार के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें