फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी पावर हाउस का उत्पादन दो दिनों से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति शुक्रवार से बंद है। इस कारण टनकपुर पावर स्टेशन का विद्युत उत्पादन ठप है। पानी साफ होने के बाद ही पावर चैनल में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


एनएचपीसी प्रशासन के मुताबिक पावर चैनल में सिल्ट जमाव को रोकने और पावर हाउस की टरबाइन के ब्लेडों को घिसाव से बचाने के लिए जलपूर्ति बंद की गई है। इस कारण शुक्रवार सुबह छह बजे से एनएचपीसी के टनकपुर पावर हाउस का विद्युत उत्पादन ठप है। मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा ने बताया कि इन दिनों एनएचपीसी में 98 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। इस वर्ष नदी में आए दिन मलबा आ रहा है।

इस कारण कई बार पावर चैनल की जलापूर्ति बंद की गई है। बारहमासी सड़क का मलबा नदी के साथ अधिक आने की आशंका जताई जा रही है। पावर चैनल के सिल्ट इजेक्टर से मलबा हटाने और नदी में साफ पानी आने पर ही पानी छोड़ा जाएगा। उधर, यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स की नहर की जलापूर्ति सुचारु है। मलबा आने से जलापूर्ति थोड़ी कम की गई है। शारदा नहर की फुल लोड क्षमता 11500 क्यूसेक है। बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों शारदा नहर में 10341 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नेपाल चैनल में 961 क्यूसेक पानी सप्लाई हो रहा है, जिसकी क्षमता एक हजार क्यूसेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें