लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के संसाधन केंद्र (बीआरसी) में हुए सम्मान समारोह में छात्र और स्कूल के हितों में कार्य करने वाले 22 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी महावीर चौधरी की अध्यक्षता और पूर्व बीआरसी समन्वयक राम प्रसाद कालाकोटी के संचालन में हुए इस समारोह में 13 बिंदुओं के आकलन के आधार पर चयनित किए गए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने कहा कि शिक्षकों का छात्रों व विद्यालय में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। शिक्षकों से मनोयोग से सेवाएं देकर नौनिहालों के भविष्य को संवारने पर जोर दिया गया। इस दौरान चयनित शिक्षक दिनेश खंपा, पुष्पा वर्मा, सुनीता कालाकोटी, कल्पना जोशी, रमेश जोशी, जगदीश तड़ागी, मंजू बाला, लक्ष्मी उपाध्याय, महेंद्र अधिकारी, गोपी बोहरा, प्रकाश अधिकारी, दीपिका जोशी, कविता बिष्ट, गीता पुनेठा, मीना गोस्वामी, ममता जोशी, मीना भंडारी, नीलिमा जोशी, वंदना जोशी, अब्दुल नाजिम, लीलाधर जोशी आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य केसी शाक्य और खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत भी मौजूद रहे।