फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरछाना से मानेश्वर तक निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भरछाना के श्री राधाकृष्ण मंदिर में दस दिवसीय संगीतमय श्रीमद्शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। मुख्य आयोजक पंडित रेवाधर कलौनी और ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता की पहल पर हुए श्रीमद्शिव महापुराण कथा शुभारंभ पर भरछाना, मानेश्वर, लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा, चंपावत आदि स्थानों से आई महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में राधा-कृष्ण मंदिर भरछाना से मानेश्वर मंदिर तक चार किमी दूर तक कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन


मानेश्वर के पवित्र कुंड से कलश में जल भरने के बाद भरछाना मंदिर के रामेश्वरम कुंड में जल प्रवाहित किया गया। मुख्य यजमान पंडित जगदीश कलौनी और दिल्ली से आए कथावाचक पंडित राकेश डुकलान की अगुवाई में गणेश पूजन पूर्वांग, मूलपाठ, व्यास पूजन के बाद शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। आचार्य डुकलान ने श्रीमद्शिव महापुराण कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव इस संसार के पालनहारी और कष्टों का निवारण करने वाले देव हैं। जिनका स्मरण मात्र से ही लोगों का कल्याण हो जाता है। प्रतिदिन आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम के बाद रात आठ बजे तक भजन संध्या हो रहे हैं। शुभारंभ मौके पर कैलाश उप्रेती, जगदीश पुनेठा, सतीश पांडेय, केदार, विनोद, राजू पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें