फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी व एमकॉम की कक्षाएं स्वीकृत करने की मांग, ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ ने अगले सत्र से महाविद्यालय में एमएससी, एमकॉम की कक्षाएं शुरू किए जाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। कहा है कि महाविद्यालय को 14 साल हो चुके हैं लेकिन अब तक एमएससी, एमकॉम की कक्षाएं मंजूर नहीं हो पाई है। छात्र-छात्राओं को बीएससी, बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमएससी, एमकॉम की पढ़ाई के लिए अन्य शहरों में जाकर पढ़ाई करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने एमएससी, एमकॉक की कक्षाएं शीघ्र मंजूर किए जाने के साथ ही एमए में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र आदि विषय भी आगामी शिक्षा सत्र से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष नरेश फिरमाल, कोषाध्यक्ष करन राम, छात्र संघ के पूर्व उप सचिव मो. हारून, नीरज कुमार, कुंवर प्रताप सिंह, पूजा कश्यप, श्रद्धा, मोना, करिश्मा, दीक्षा भंडारी, सुमन, अनीता जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें