फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भोजन व पानी के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग, खाद्य, जल संस्थान और राजस्व विभाग की टीम ने राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीधुरा में स्वास्थ्य शिविर लगा छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। साथ ही पेयजल विभाग ने पानी और खाद्य विभाग ने भोजन के नमूने भी लिए। देवीधुरा के इस स्कूल में सोमवार को मध्याह्न भोजन योजना का खाना खाने के बाद चार बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बुधवार को पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 12 छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाएं भी दी गई। टीम ने साफ-सफाई पर ध्यान देने, गंदगी से होने वाली बीमारियों और रोगों से बचाव की जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने भोजन, जल संस्थान के अभियंता चंद्रशेखर पंत ने पानी के नमूने लिए। सोमवार को बीमार चार छात्र भुवन, दीपा, कंचना एवं दीक्षा में से कोई भी स्कूल नहीं आया था। टीम ने घर जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों की सेहत ठीक पाई गईं। वहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के डॉ. कुलदीप, डॉ. स्नेहलता, फार्मेसिस्ट पूजा, गोपाल, तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें