फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कांटे में गेहूं की तोल कम होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई हो रही है। इसको देखते हुए साधन सहकारी समिति ने क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए एक सप्ताह पूर्व बमनपुरी स्थित स्ट्रांग फार्म में तोल कांटा लगा दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई किसान अपना गेहूं बेचने खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचा है। व्यापारी किसानों के गेहूं को खेतों से सरकारी दरों से अधिक रेट पर खरीद ले रहे हैं। इस बार बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


बनबसा में अभी कई किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। कई किसानों से कटाई शुरू कर दी है। गेहूं खरीद के लिए साधन सहकारी समिति ने स्ट्रांग फार्म में सरकारी कांटा लगा दिया है। खरीद केंद्र प्रभारी डिगर चंद ने बताया कि कुछ किसानों ने गेहूं केंद्र में तोल के संबंध में जानकारी प्राप्त की है, लेकिन अभी तक कोई किसान केंद्र में अपना गेहूं बेचने नही पहुंचा है। अभी केंद्र में बारदाना और लेबर नही है। किसानों के केंद्र में गेहूं लाना शुरू होते ही समिति द्वारा बारदाना और लेबर मंगा ली जाएगी।

साधन सहकारी समिति सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि इस बार सरकार ने गेहूं का मूल्य 1735 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। इस बार गेहूं की सरकारी खरीद कम होने की उमीद जताई जा रही है। नौकरी पेशा और अल्प आय वाले लोग वर्ष भर के लिए गेहूं गांव पहुंच किसान से ही 1850 से 1900 रुपये प्रति कुंटल में खरीद कर ले जा रहे हैं। इसके अलावा आड़ती भी खेतों से ही 1900 से 2000 हजार रुपये प्रति कुंटल की दर से नकद भुगतान कर किसान का गेहूं खरीद रहे हैं। जिससे इस वर्ष गेहूं की सरकारी तोल कम होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें