टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर बाबलीगाड़ के पास जीप (यूके 04/0441) की टक्कर से बाइक पर जा रहे नानकमत्ता निवासी प्यारा सिंह (21) पुत्र जनरैल सिंह, मंजीत सिंह (18 ) पुत्र बलबीर सिंह घायल हो गए। यह दोनों मां पूर्णागिरि के दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे।
हादसे में प्यारा सिंह का एक पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मंजीत को मामूली चोट आई है। सूचना पर दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि अस्पताल में हड्डी रोग चिकित्सक न होने से प्यारा सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।