फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस से रेफर सेवा बंद करने पर पूर्व सैनिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित ईसीएचएस से बड़े अस्पतालों में रेफर करने पर रोक लगाने से पूर्व सैनिकों, आश्रितों, वीरनारियों में रोष बना है। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व की तरह बनबसा ईसीएचएस से व्यवस्था जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में लिखा गया है कि पूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) बनबसा से पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों (शहीद विधवाओं) को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजने के लिए अब बरेली ईसीएचएस से संपर्क करना होगा। पहले बनबसा ईसीएचएस से ही सेना के पैनल वाले अस्पतालों को उन्हें रेफर किया जाता था।

इस वर्ष फरवरी से ईसीएचएस सेंट्रल आर्गनाईजेशन ने बनबसा से पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों को रेफर करने पर रोक लगा दी है। ज्ञापन में लिखा है कि वृद्ध और दिव्यांगों को बनबसा से करीब 110 किमी दूर बरेली जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था करने, अपने साथ किसी को ले जाने में किए जाने वाले खर्च और समय आदि की परेशानियों से जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें