फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2018:

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2018 के लिए पुनरीक्षण कार्य निकाय एवं वार्डवार पूर्ण करने के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस प्रकाशन के बाद किया जाएगा। पंचास्थानि चुनावालय प्रभारी सीडीओ एसएस बिष्ट ने बताया है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नोटिस प्रकाशन के बाद मतदाता सूचियों की प्रतियां नागर निकाय कार्यालय, विद्यालय भवन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली आवंटित सस्ते गल्ले की दुकान, सार्वजनिक भवन आदि में नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निकाय की मतदाता सूची के विस्तृत प्रकाशन की सूचना ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी मतदाताओं को दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूचियां निशुल्क निरीक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर पांच मार्च तक उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा है कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज होने से छूट गया है तो इस अवधि में नाम सम्मिलित करने के साथ नाम, पते में संशोधन, विलोपित किए जाने का कार्य करा सकते हैं। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ सभी अधिशासी अधिकारियों से मतदाता सूचियों को सभी मतदाताओं के सुलभ निरीक्षण के लिए उपलब्ध रखने और दावे, आपत्ति प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें