फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल संघ कराएगा अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला फुटबाल संघ की ओर से अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। जिला फुटबाल संघ की आयोजित हुई त्रैमासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जिला फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जीआईसी खेल मैदान के समतलीकरण और फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के खेल मैदान के समतलीकरण के लिए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से मिलकर उनसे सहयोग के लिए अनुरोध किया जाएगा। कहा कि मई में अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी के लिए जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता करवाने के लिए प्रायोजकों के लिए जिले के सक्षम लोगों से संपर्क किया जाएगा। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय कुमार राय, संजय साह, मुकेश साह, जीवन राय, बृजेश माहरा, छत्तर सिंह नवीन कन्नोजिया, भास्कर मुरारी, विद्याधर मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें