लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय कठपुतली, कला क्राफ्ट आधारित कार्यानुभव प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षणार्थियों ने तैयार किए गए प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया। समापन पर प्रशिक्षण प्रभारी राजेश पांडेय ने प्रशिक्षण की बारीकि यों की जानकारी दी। कहा कि शिक्षण को सरल व रोचक बनाने के लिए ये प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा।
डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने प्रशिक्षण में लिए गए ज्ञान को स्कूलों में मनोयोग से उतारने की नसीहत दी। कहा कि इस प्रशिक्षण के क्रियान्वयन से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सरल व रोचक हो सकेगी। मास्टर ट्रेनर रमेश चंद्र जोशी और नूरजहां ने प्रशिक्षण की बारीकियां बताई। इस मौके पर शिवराज सिंह तड़ागी आदि मौजूद रहे।