फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में पहाड़ की संस्कृति जीवंत

विज्ञापन
टनकपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब की ओर से दो दिनी उत्तरायणी मेले में कुमाऊंनी संस्कृति का रंगा बिखरा। अंतिम दिन स्थानीय एवं अल्मोड़ा के कलाकारों ने खूब धूम मचाई। प्रसिद्ध कुमाऊंनी गायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने अपने पिता के प्रचलित गीता गाकर कार्यक्रम में समां बांधा। वहीं गजेंद्र सिंह राणा, ज्योति राजन, महिला आर्या, सुनीता बिष्ट, महेंद्र सिंह, प्रकाश बिष्ट, महिपाल सिंह मेहता समेत कई गायकों के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन

शहर के गांधी में आयोजित मेले के अंतिम दिन स्टार नाइट में गजेंद्र सिंह राणा एंड पार्टी के साथ ही संस्कार सांस्कृतिक दल ने धूम मचाई। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक सीनियर वर्ग के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। शाम छह बजे से शुरू हुई स्टार नाइट में गजेंद्र सिंह राणा एंड पार्टी एवं अल्मोड़ा के संस्कार सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने मंच संभाल दर्शकों को उत्साहित कर दिया। मेले के सफल आयोजन के लिए क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, सचिव अजय गुरुरानी, दीनदयाल धामी, डॉ.वीके जोशी, डॉ.दिनेश चंद्र पाठक, एडवोकेट एलडी गहतोड़ी, शंकर गड़कोटी, देवी दत्त जोशी आदि ने सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान लकी-ड्रा का आयोजन भी किया गया।

स्थानीय और अल्मोड़ा के कलाकारों ने मचाया धमाल
हरेला क्लब के उत्तरायणी मेला का लकी-ड्रा के साथ समापन

सीनियर ग्रुप डांस में एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल अव्वल
टनकपुर। उत्तरायणी मेले में सीनियर वर्ग के स्कूली बच्चों की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल एवं एकल डांस में जीआईसी के छात्र शिवम शर्मा ने बाजी मारी। ग्रुप डांस में जीआईसी टनकपुर ने दूसरा एवं विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने तीसरा पुरस्कार जीता। वहीं एकल डांस में एमडीएम की आस्था भट्ट ने दूसरा पुरस्कार जीता। विजेताओं को क्लब की ओर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें