फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी करते रहे फरियादियों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत। नए साल के पहले सोमवार को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। जिस कारण जिला स्तरीय अधिकारियों को फरियादियों का इंतजार करना पड़ा। जब एक घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी कोई फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा तो सभी अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक सोमवार को जन समस्या निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों का अनुश्रवण कर मौके पर ही समाधान किया जाता है। मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया जाता है। बीते सप्ताह जहां छह शिकायतें पंजीकृत कर उनका समाधान किया था, वहीं नए साल के पहले जन समस्या निवारण शिविर में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। इस दौरान डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें