फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा स्टेडियम का ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में आयोजित टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी पर बनबसा मिनी स्टेडियम की टीम ने कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेंद्र सिंह लड़वाल ने विजेता-उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे।
स्टेडियम मैदान में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच मिनी स्टेडियम बनबसा और तड़ागी इलेवन टनकपुर के बीच हुआ।
तड़ागी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाए। कमल ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि दीपक ने 29 रनों का योगदान दिया। बनबसा स्टेडियम के गेेंदबाज अजय ने दो एवं किशन, प्रवीन ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में मिनी स्टेडियम बनबसा ने चार विकेट गवांकर अंतिम गेंद में चौका लगाकर मैच जीत लिया। किशन ने सर्वाधिक 43, अनिल ने 27 रन बनाए। तड़ागी इलेवन के गेंदबाज अरुण, विशाल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बनबसा के किशन को मैन आफ द मैच, तड़ागी इलेवन के दीपक सेठी को मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया। आयोजक कमेटी के संरक्षक रिपुदमन सिंह तड़ागी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर रविंद्र सिंह तड़ागी, महेंद्र बंसल, दीपक चौहान, लक्ष्मण सिंह पाटनी, डॉ. महेश सिंह ढेक, प्रदीप बोहरा, प्रकाश सिंह, बच्ची नाथ आदि मौजूद थे।

फोटो 28 टीएनपी 03 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें