फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2953 अभ्यर्थी आज देंगे टीईटी प्रथम और द्वितीय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रथम और द्वितीय की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित के अनुसार टीईटी परीक्षा के लिए चंपावत और टनकपुर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिनमें टीईटी प्रथम और द्वितीय के लिए 2953 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। टीईटी प्रथम में 432 तथा टीईटी द्वितीय में 2521 अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। टीईटी परीक्षा के नोडल अधिकारी जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण ने बताया कि चंपावत में जीआईसी, जीजीआईसी और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में टीईटी द्वितीय के लिए 913 अभ्यर्थी, जीजीआईसी में टीईटी प्रथम के 268 अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। इसी प्रकार टनकपुर जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद विद्या मंदिर, सेंट फ्रांसिस, जीआईसी सैलानीगोठ और पूर्णागिरि इंटर कालेज भजनपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में टीईटी प्रथम के 164 तथा टीईटी द्वितीय के 1608 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें