फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों को बिठाकर चंपावत पहुंच गया शिक्षा मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत प्राथमिक विद्यालय खेत में तैनात एकमात्र शिक्षा मित्र स्कूल में बच्चों को बिठाकर स्वयं जिला मुख्यालय चंपावत पहुंच गया। स्कूल बंद होने के समय तक शिक्षा मित्र के वापस न लौटने पर बच्चों ने खुद ही स्कूल को ताला लगाया और घर वापस लौट गए। मामले की जानकारी अभिभावकों को होने पर अभिभावक आक्रोशित हो गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट को दी।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मित्र पर अक्सर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिक्षा मित्र लंबे समय से अपनी मनमानी कर रहा है। अभिभावकों की ओर से शिकायत किए जाने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। हद तो तब हो गई जब गत दिवस शिक्षा मित्र बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए बिठाकर अपने कार्य के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंच गया। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत नौनिहालों के भविष्य को देखते हुए शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में हरू देवी, अमर सिंह, दिवान सिंह आदि अभिभावक शामिल हैं। उधर, उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट का कहना है कि अभिभावकों की शिकायत को संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है। यदि आरोप सच पाए गए तो संबंधित शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें