फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकी की दीवार से रोज 50 लोग उठा रहे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मीना बाजार में नेकी की दीवार का शुभारंभ हो गया है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय लोगों को नि:शुल्क कपड़ों आदि का वितरण किया जा रहा है। जिससे गरीब लोगों को काफी राहत मिल रही है। नवीन उपाध्याय, प्रमोद गहतोड़ी आदि का कहना है कि लोहाघाट के अलग-अलग जगह शुरू नेकी की दीवार से हर रोज 50 से अधिक जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी की पहल पर मीना बाजार में नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया। हेम राय, अनंत साह, राजू बिष्ट, आनंद पुजारी, मनोज खर्कवाल, सुमित गड़कोटी, संजय पांडेय, गणेश कपकोटी, तिलक राज आदि ने कपड़े देकर सहयोग किया। नेकी की दीवार के जरिए लोगों द्वारा दिए गए कपड़ों आदि सामग्री को गरीबों को नि:शुल्क बांटा जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस नेक कार्य में सहयोग कर गरीब लोगों को राहत देने की अपील की है। इधर खड़ी बाजार में खोली गई नेकी की दीवार में सामान लेने के लिए जरूरतमंद लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें