चंपावत। यहां राजकीय महाविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान लगाए गए बैनर, पंपलेट और पोस्टरों को हटा कर सफाई की।
उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि साफ सफाई जीवन की पहली पढ़ाई है। हम जहां अध्ययन के लिए आते हैं वहां की साफ सफाई करना भी हमारा दायित्व है। सफाई अभियान में छात्र नेता प्रमोद बडेला, दीपक रंसवाल, नीरज खर्कवाल, अमित रावत, अनुराग नेगी, सीमा, अंजू, मंजू, सोनी सहित तमाम छात्र-छात्राएं शामिल रही।