फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में संगीत शिक्षक डा. पंकज उप्रेती की पहल पर शनिवार को संगीत गायन और वादन कार्यक्रम आयोजित हुआ। शास्त्रीय गायन एवं वादन की जुगलबंदी ने श्रोताओं का मन मोहा। शहर में पहली बार आयोजित हुए कार्यक्रम की संगीत प्रेमियों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रशंसा की।
विज्ञापन


महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवा गायक पंकज जोशी ने तबला वादक विकास जोशी की संगत में राग भैरव का गायन किया। वहीं लोकेश कुमार ने राग काफी की अवतारणा की। संगीतज्ञ डा. उप्रेती ने हल्द्वानी से आए अपने अनुज धीरज उप्रेती की संगत में जुगलबंदी पेश की। संचालन विजय बिष्ट, सैलानीगोठ के प्रधान बसंत राय, गिरीश उप्रेती ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्या, डा. जी प्रकाश, पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, जौल के समाजसेवी केएन तिवारी, गिरीश गहतोड़ी, भगवान कोठारी, डा. नवनीत जोशी, नाथूराम राय आदि ने भी संगीत गायन और वादन का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें