बनबसा (चंपावत)। उपजिलाधिकारी एके चन्याल ने क्षेत्र भ्रमण कर बरसात से जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बेलबंद्धगोठ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षा का स्तर ठीक न होने व बच्चों में अनुशासन की कमी पाए जाने पर उपखंड शिक्षा अधिकारी को प्रधानाध्यापक रामपाल सिंह का वेतन रोकने की संस्तुति की है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बच्चों में अनुशासन की कमी पाई गई।
पूछे जाने पर बच्चों को साधारण जोड़ घटाना तक नहीं आ रहा था। बेलबंद्धगोठ स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने एसडीएम को बताया कि केंद्र पर बच्चों के बैठने की व्यवस्था न होने से बरसात बच्चों को खुले में बैठने को विवश होना पड़ रहा है।