चंपावत। भेषज विकास इकाई ने दो क्लस्टरों में 5500 तेजपात के पौधों को बांटा गया। विभाग का लक्ष्य सात हजार तेजपात के पौधे बांटने का है। विभाग नंवबर के बाद पौध सत्यापन का काम शुरू करेगा। जिला भेषज समन्वयक राकेश वर्मा की देखरेख में सूखीढांग क्लस्टर के तहत आमखर्क, चौड़ाकोट, धूरा, जौल, सिलाड़, बमनजौल में 254 किसानों को 3500 तेजपात के पौधों का वितरण किया गया।
इसके अलावा दूबड़मंच क्लस्टर में दूबडजैनल, मंच, खोकिया, दुधपोखरा, सिमल्टा, मौनपोखरी में 176 किसानों को 2000 पौधे बांटे गए। समन्वयक वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा क्लस्टर में ग्राफ्टेड आंवला के 2000 पौधे बांटे जाएंगे। इस मौके पर बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अनीता देवी, भुवन तिवारी, प्रेम सिंह, पुष्कर महर, स्वरूप राम, कैलाश चौड़ाकोटी, प्रकाश चौड़ाकोटी, दशरथ सिंह, केशव दत्त, हरीश पांडेय, मंदीप ढेक, जड़ीबूटी पर्यवेक्षक जगतपाल शर्मा, कमलेंद्र यादव, पूरन सिंह मौजूद थे।