फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराहीधाम देवीधुरा में बग्वाल मेले की धूम मची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवीधुरा (चंपावत)।
बाराहीधाम देवीधुरा में बग्वाल मेले की धूम मची हुई है। मेले के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मेले में खरीददारी के लिए लोगों का आने का सिलसिला जारी रहा।

मेला परिसर में शुक्रवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता और मेला कमेटी संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया की उपस्थिति में जिला प्रशासन की ओर से बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम ने सीमा विश्वकर्मा ने लोगों से बहुउद्देश्यीय शिविर में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर के दौरान लोगों द्वारा दर्ज कराई जाने वाली समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में समाज कल्याण विभाग ने गौरा देवी कन्याधन योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 62 बालिकाओं को 31 लाख रुपये की एफडी वितरित की गई। इसके अलावा विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था, किसान पेंशन आदि की 52 पेंशन फार्म भरवाए गए। चिकित्सा विभाग ने 47 तथा हौम्योपेथिक विभाग द्वारा 82 और आयुर्वेदिक विभाग ने 120 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन


शिविर में 12 विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। पंचायतीराज विभाग ने 110 परिवार रजिस्टर, नौ जन्म तथा दो मृत्यु प्रमाण प्रत्र जारी किए गए। उद्यान विभाग ने 1200 रुपये की दवाई तथा बीज, कृषि विभाग द्वारा 600 रुपये की दवा व कृषि यंत्र, पशुपालन विभाग द्वारा 97 पशु पालकों को दवाई वितरित की। श्रम विभाग ने 15 लोगों के आवेदन जमा किए, पर्यटन विभाग ने 10 लोगों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजनाओं के फार्म वितरित किए। बाल विकास, स्वजल, शिक्षा, सहकारिता, जलागम, राजस्व, विधिक सेवा प्राधिकरण आदि विभागों ने भी स्टॉल लगाए। शिविर में मेला समिति अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, बीडीओ सीएस मेवाड़ी, खंड शिक्षा अधिकारी मनीष बिष्ट, सीएमओ एमएस बोहरा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट आदि उपस्थित थे।


प्रशासन ने जीर्ण शीर्ण मकानों को चिन्हित किया
देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा में बग्वाल मेले को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने बाजार क्षेत्र मे जीर्णशीर्ण हुए मकानों को चिन्हित कर लाल स्याही से चिह्न लगा दिया है । प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह इन मकानों में चढ़कर बग्वाल ना देखें। यह मकान कमजोर होने के कारण कभी भी ढह सकते हैं। थाना प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि सभी ऐसे मकानों में चेतावनी के साथ पुलिस विभाग का एक सिपाही तैनात रहेगा जिससे कि मकान में कोई भी प्रवेश न कर पाए।


बाहरी व्यापारियों को स्टाल नहीं मिलने से दिक्कतें
देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा में बाहर से आये हुए व्यापारियों को स्टाल न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोहे के कारीगर कैलाश राम ने बताया कि वह हर साल जिला पंचायत निर्मित स्टाल पर ही अपनी दुकान चलाते हैं। स्टाल न लगने की वजह से वह बृहस्पतिवार से ही स्टाल तलाश रहे हैं। लेकिन अभी तक स्टाल न होने की वजह से वह अपनी दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। कैलाश राम के हाथ से बने बर्तनों को जिला उद्योग विभाग ने ग्रेडिंग पर पहले स्थान पर पाया है।


केरोसिन न मिलने से व्यापारी परेशान
देवीधुरा। मेले में आए हुए बाहर के व्यापारियों का कहना है कि उनको केरोसिन का तेल नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण उनको खाना बनाने आदि में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में सहायक खाद्य निरीक्षक भरत सिह राणा ने बताया कि जिले में विगत दो वर्षों से केरोसिन उपलब्ध नहीं हो पाया है। देवीधुरा मेलेे को देखते हुए नैनीताल जिले से इसको उपलब्ध कराया जाएगा। जो कि शनिवार की सुबह तक व्यापारियों को मिलेगा।
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष भी बग्वाल मेले में आएंगे
चंपावत। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान सात अगस्त को 11 बजे देवीधुरा बग्वाल मेले में पहुंचेंगे। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष देवीधुरा में बग्वाल मेले में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद दो बजे देवीधुरा से अल्मोडा़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें