चंपावत में शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत सीने की नपत करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 124 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 63 पुरुष और चार महिला अभ्यर्थी समेत 67 अभ्यर्थी सफल हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा नौ जुलाई तक चलेगी।
शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा होगी। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग के प्रवर्तन सिपाही की भर्ती होगी। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए शारीरिक दक्षता प्रक्रिया की पूरी गतिविधियों की वीडियोग्राफी की गई है। भर्ती के नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि गोरलचौड़ मैदान में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान ऊंचाई, सीने की माप, वजन, बॉल थ्रो और दौड़ संपन्न कराई गई। परीक्षा संपन्न कराने वालों में उप जिला क्रीड़ाधिकारी जेएस मेहता, युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, नवीन भट्ट, अनिल कुमार, किशोर पंगरिया, किशोर जोशी, कविता नेगी, ललित मोहन, जीवन राय, दिनेश नेगी, दीपक कन्याल, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, किशोर जोशी, कविता नेगी, रघुराज देउपा, नीरज वर्मा, नरेंद्र अधिकारी, जीवन राम आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो