फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 प्रतिशत शिशुओं ने पी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
लोहाघाट में नौनिहालों को पोलियो पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते चेयरमेन गोविंद वर्मा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले में 66 प्रतिशत शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई गई। चंपावत में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने एक शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां अभियान में संजय बोहरा, प्रदीप कार्की, मोहित मुरारी, मदन राणा के अलावा एसएसबी कर्मियों ने सहयोग किया। सोमवार से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चंपावत जिले में 270 बूथों के जरिए पांच साल तक के 32328 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसमें से 21356 शिशुओं को पिलाई गई।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट एसडीएच में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का आगाज किया। एमएस डॉ. जनुैद कमर ने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक में 6550 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 54 बूथों में 208 वैक्सीनेटर और 19 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। वहीं बाराकोट के प्रभारी अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह और पाटी पीएचसी के डॉ. आभाष सिंह के निर्देशन में पोलियो अभियान संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें