फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में 650 क्विंटल आलू बीज का हुआ वितरण

Sun, 25 Feb 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में उद्यान विभाग की ओर से 650 क्विंटल कुर्फी ज्योति आलू का बीज काश्तकारों को उपलब्ध करा दिया गया है। किसानों ने आलू की बुआई लगभग पूरी कर ली है। विभाग की ओर से आलू के बीज पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। सचल दलाें के माध्यम से किसानों को बीज बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने बताया कि विभाग को जिले में 700 क्विंटल आलू के बीज का वितरण किसानों को करना है। इसमें से मुनस्यारी क्षेत्र से आए 650 क्विंटल कुर्फ ज्योति आलू के बीज का वितरण किया जा चुका है। अब शेष आलू के बीज का वितरण स्थानीय स्तर से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार बारिश और बर्फबारी देर से होने के कारण खेतों को अच्छी नमी मिल गई है। इससे पैदावार अच्छी होने की पूरी संभावना है। आलू की बुआई लगभग पूरी हो गई है। अब तक किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी के साथ 950 रुपये प्रति क्विंटल आलू का बीज दिया गया है। इधर बाजार में 30 रुपये किलो की दर से आलू का बीज मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर भी बीज खरीदकर किसान लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट और पाटी क्षेत्र में आलू की बुआई कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

काश्तकारों को दी सब्जी उत्पादन की जानकारी

पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत कांटे में सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई। प्रधान प्रियंका पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. सुरेश कुमार मौर्य, डॉ. धीरज और डॉ. प्रकाश द्विवेदी ने काश्तकारों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन से काश्तकार अपनी आर्थिकी बढ़ा सकते हैं। यहां उद्यान प्रभारी मुकेश पंत, रमेश देऊपा, कृषि विभाग से आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें