पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के योगेश मेमोरियल शिवशक्ति पब्लिक स्कूल और पतंजलि योगपीठ की ओर से 30 से तीन दिनी योग शिविर शुरू होगा। जिला योग प्रचारक और प्रशिक्षक विक्रम सिंह चौहान योगाभ्यास कराएंगे।
इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका बाल तरंग का भी विमोचन होगा। प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी ने बताया कि शिविर के पहले दिन विद्यालय की वार्षिक पत्रिका बाल तरंग का विमोचन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाटी के बीईओ आरके बाजपेयी, विशिष्ट अतिथि जीआईसी पाटी के प्रधानाचार्य उदय पताप मिश्रा, श्री मिशन के महाप्रबंधक दीपक जोशी होंगे।