फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा से खनिज निकासी की रफ्तार धीमी, चार माह में 2.93 लाख घन मीटर हुई निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बाजार में मांग कम होने से इस बार शारदा से खनिज निकासी की रफ्तार धीमी है। चार माह में सरकार को अब तक मात्र 13 करोड़ का राजस्व ही मिला है। दिसंबर से शुरू हुई खनिज निकासी 31 मई तक जारी रहेगी। 2018 में खनन से सरकार को करीब 24 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था।

वन निगम ने एक दिसंबर से खनन गेट खोल दिए थे, लेकिन वाहन मालिकों और खनन कारोबारियों ने 26 दिसंबर से खनिज निकासी शुरू की। नदी के अप और डाउन स्ट्रीम से इस बार चार लाख घनमीटर खनिज निकासी की मंजूरी मिली है। इसके सापेक्ष करीब साढ़े तीन माह में अब तक 2 लाख 93 हजार घनमीटर रेता, बजरी और पत्थर की निकासी हो चुकी हैं। बाजार में खनिज सामग्री की मांग कम होने से निकासी रफ्तार धीमी है। प्रतिदिन हर वाहन एक चक्कर खनिज निकासी कर रहा है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि अब तक हुई खनिज निकासी से 13.05 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि अप और डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी में करीब सात सौ शक्तिमान ट्रक, ट्रैक्टर ट्रालियां और डंपर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष शारदा खनन से छह लाख 31 हजार घनमीटर खनिज निकासी हुई थी, जिससे सरकार को 24 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस बार चार माह में सिर्फ तीन लाख घनमीटर ही खनिज निकासी हो पाई है।
फोटो 22 टीएनपी 04 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें