फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल से परवान चढ़े प्रेम का हंगामेदार समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। एक मिस्ड कॉल और उसके बाद युवक और युवती में परवान चढ़े फेसबुकिया प्रेम का मंगलवार को हंगामे के साथ पटाक्षेप हो गया। शादी का झांसा देकर छह साल से बेवफाई करने वाले युवक को सबक सिखाने के लिए उसकी प्रेमिका चंपावत आ धमकी। उसने यहां रोडवेज स्टेशन पर जमकर हंगामा किया, जिसके चलते वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई।
युवती ने लोगों को बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। करीब छह साल पहले एक मिस्ड कॉल के चलते उसका परिचय चंपावत निवासी युवक से हुआ था। उसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। युवती के मुताबिक युवक उसे शादी का झांसा देता रहा। युवती का कहना था कि उसने मुश्किल की घड़ी में अपने प्रेमी की आर्थिक सहायता भी की थी लेकिन 20 अप्रैल को युवक ने प्रेमिका को बताए बगैर किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी भनक लगते ही वह युवक को ढूंढते चंपावत आ धमकी। उसके पास एक चाकू भी था। पूर्व प्रेमिका की चंपावत में मौजूदगी की भनक लगते ही युवक भी तत्काल रोडवेज स्टेशन पहुंच गया था। युवती ने युवक से उसके 50 हजार लौटाने की जिद पकड़ ली। युवती ने कहा कि यदि उसे पैसे नहीं मिले तो वह मामले को पुलिस के पास ले जाएगी। खुद पर संकट के बादल मंडराते देख युवक ने तत्काल 50 हजार रुपये का जुगाड़ कर युवती को सौंप दिए। इसके बाद युवती यहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर शादी की फोटो अपलोड करने से हुआ खुलासा
चंपावत। युवती ने बताया कि युवक के साथ उसकी लगातार मोबाइल पर बातें होती थीं। कुछ दिन पूर्व युवक बहन की शादी की बात कहकर अपने घर गया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था लेकिन दो दिन पूर्व फेसबुक में युवक की शादी की फोटो और वीडियो दिखा तो उसके गहरा सदमा लगा। दरअसल, युवक के दोस्तों ने युवक की शादी की फोटो फेसबुक में अपलोड कर दी थी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और युवती युवक की तलाश में चंपावत पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें