फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव ही आग से सुरक्षा का बेहतर विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग की टीम ने गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आग से बचाव के तरीके और उपायों के बारे में जानकारी दी गई। पिथौरागढ़ चुंगी के समीप आयोजित गोष्ठी में अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने कहा कि बचाव करना ही आग से सुरक्षा का बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग आग की घटनाओं को लेकर अक्सर संजीदा नजर नहीं आते लेकिन थोड़ी से सजगता बरती जाए तो आग की घटना होने से रोका जा सकता है। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं से भी सहयोग की अपील। इस दौरान लायंस क्लब अध्यक्ष दीपक जैन, हरेला क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट आदि थे। अग्निशमन विभाग की टीम में गोविंद राम, जसवंत सिंह, रवि सिंह राणा, कश्मीर सिंह राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें