फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद शक्तिमान ट्रकों की फिटनेस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। परिवहन विभाग के आदेश के बाद टनकपुर में शक्तिमान ट्रकों की फिटनेस का काम शुरू हो गया है। स्पीड गवर्नर के मानकों में ढील देने के बाद यह काम शुरू हो सका। शनिवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर कई ट्रकों की फिटनेस की गई। अब शारदा नदी से खनन कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि स्थानीय कार्यालय में शासन को शक्तिमान ट्रकों की फिटनेस न होने से खनन कार्य में पैदा हो रही दिक्कतों का हवाला देते हुए बीच का रास्ता निकालने की मांग की गई थी। इसके बाद शासन से स्पीड गवर्नर के मानकों में ढील देने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। बताया कि शनिवार से शक्तिमान ट्रकों की फिटनेस का काम एआरटीओ कार्यालय परिसर में शुरू कर दिया गया है। स्पीड गवर्नर के मानकों में ढील सिर्फ एक माह तक दी जाएगी। फिटनेस शुरू होने से शक्तिमान ट्रक स्वामियों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि फिटनेस न होने के कारण वाहन शारदा नदी से उपखनिज निकासी का काम नहीं कर पा रहे थे, जबकि वन विकास निगम ने एक दिसंबर को ही डाउनस्ट्रीम के गेट निकासी के लिए खोल दिए थे। निकासी न होने से सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा था। शक्तिमान ट्रकों की संख्या 340 के आसपास है, जिनमें से आधे से अधिक वाहन फिटनेस न होने से खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें