फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोडवेज बस में भी सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। वाहन चालकों के शराब पीने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम को एल्कोमीटरों का वितरण किया गया है। जिला प्रशासन की पहल पर आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को रोडवेज के यातायात निरीक्षक राकेश शर्मा और कुलदीप शर्मा को दो एल्कोमीटर प्रदान किए।
विज्ञापन



जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी एसएन पांडेय के निर्देश पर रोडवेज के वाहन चालकों की स्थिति पर नजर रखने के लिए अब एल्कोमीटर का सहारा लिया जाएगा। लोहाघाट और टनकपुर डिपो के यातायात निरीक्षकों को एल्को मीटर प्रदान करने से पहले एल्कोमीटर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। बताते चलें कि रोडवेज के बस चालकों के शराब पीकर बस चलाने संबंधी शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने रोडवेज को एल्कोमीटर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें