पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हो आवाज उठाने का आह्वान किया।
मस्टा मंदिर परिसर पर भगीरथ सोराड़ी की अध्यक्षता और ब्लॉक मंत्री हीराबल्लभ के संचालन में हुई बैठक में हरियाणा सरकार की तर्ज पर 4 वर्ष के बाद भारत भ्रमण की सुविधा, 2016 से पूर्व अशासकीय सहायता प्राप्त पेंशनर्स विश्वविद्यालयों के राज्य कर्मियों, जल संस्थान, जल निगम राज्य के समस्त निगमों सहायता प्राप्त संस्थानों के लिए भी जीओ जारी करने, पाटी में उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण संस्थान, आयुष कॉलेज, गैस गोदाम आदि को संचालित करने की मांग की।
इस दौरान प्रांतीय महामंत्री बची सिंह रावत, जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी आदि पेंशनर्स ने 65 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन वृद्धिमान पूर्व विधायकों की तर्ज पर स्वीकृत करने, पेंशनर्स वरिष्ठ नागरिकों को उत्तराखंड परिवहन की बसों में यथावत जारी रखने की मांग की।
पेंशनरों ने 2016 से पूर्व के पेंशनर्स पारिवारिक पेंशन संशोधन का शासनादेश करने, यू-हेल्थ कार्ड की मंजूरी, सातवें वेतन आयोग का एरियर भुगतान पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। इस मौके पर दयानंद जोशी, हीराबल्लभ टकवाल, खीमानंद जोशी, चिरंजीव लाल वर्मा, भगीरथ सौराड़ी, रामीराम आर्य, खीलानंद भट्ट, केदार दत्त गहतोड़ी, धन सिंह, विष्णुदत्त भट्ट आदि मौजूद थे।