फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना डियूटी से न हटाएं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने नगर निकाय चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी बिना निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के न हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की बैठक सोमवार को हुई। इसमें उन्होंने कहा कि बीमारी के आधार पर ड्यूटी से हटाने के आवेदनों को परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएस बिष्ट ने कहा कि सभी बूथों में एक-एक महिला कार्मिक को तैनात किया गया है। जिनका प्रशिक्षण 12 नवंबर को, नोडल अधिकारी, जोनल, सेक्टर, पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 नवंबर को दिया जाएगा। मतदान अधिकारी द्वितीय, तृतीय का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 17 नवंबर को होगा। बैठक में सीएमओ को मेडिकल किट तैयार करने, नोडल अधिकारी मतगणना सामग्री आरसी पुरोहित को मतगणना सामग्री के मिलान, पैकिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम, शिप्रा जोशी, पीडी एचजी भट्ट, डीएफओ केएस बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार सहित सभी नोडल, प्रभारी अधिकारी, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि थे।
विज्ञापन



निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना ड्यूटी से न हटाएं
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
सभी बूथों में तैनात रहेंगी एक-एक महिला कर्मचारी

कड़ाई से आचरण संहिता का पालन कराएं
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराने, सरकारी संपत्ति से राज्य, केंद्र सरकार के सभी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के ईई से कहा कि गोरलचौड़ से 17 नवंबर को पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा, इसलिए गोरलचौड़, मतगणना स्थलों में बैरिकेडिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें