फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गो के लिए नहीं लग रहे रोडवेज बस के ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कुछ बुजुर्ग नागरिकों ने रोडवेज चालकों पर उनके लिए बस न रोकने का आरोप लगाया। कहा कि बसों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीट उपलब्ध होने पर भी बस नहीं रोकी जाती। इससे वह सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी गई निशुल्क बस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घाट क्षेत्र के 68 वर्षीय मान सिंह सहित कई लोगों का कहना है कि वह अपने घर से लोहाघाट आने के लिए घाट में बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पिथौरागढ़ क्षेत्र से लोहाघाट की ओर से दो-तीन बसें आई लेकिन एक भी बस नहीं रुकी। उन्होंने रोडवेज के एमडी को पत्र भेज बस नहीं रोकने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर रोडवेज के एजीएम केएस राणा का कहना है कि रोडवेज बसों में बुजुर्गों को पूरा सम्मान दिया जाता है। अगर बस में जगह होने के बावजूद बस को नहीं रोका गया, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे किसी भी मामले की शिकायत बसों में अंकित फोन नंबरों के जरिए करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें