फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएस की 19 सड़कें हुई स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की 19 सड़कों को स्वीकृति मिली है। जिनमें से अब तक मात्र चार सड़कों में ही निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। शासन स्तर से 19 सड़कों के लिए 109.87 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई की अधिकांश सड़कों में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ सड़क अभी भी वन भूमि के पेंच में फंसी हुई है। इसके चलते इन सड़कों में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कुछ सड़के बजट के अभाव में रुकी हुई है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के स्वीकृत हुई है, उस क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क बनने के इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

उधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता वैभव गुप्ता का कहना है कि जिले में 109.87 करोड़ से 19 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इसमें में चार सड़कों में काम शुरु हो गया है। जल्द अन्य सड़कों में भी काम शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश सड़कों के टेडंर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन



पीएमजीएसवाई की ये सड़के है स्वीकृत
चंपावत। जिले में पीएमजीएसवाई की मंच-दुबडजैनल, चल्थी-नौलापानी, चमदेवल-निडिल, धौन-बजौन, नरसिंहडांडा-भगीनाभंडारी, किमोती-कोट, टकनागूंठ, आमबाग-छीनीगोठ, अमोड़ी-छतकोट, धौन रोड-बडोली, लधोली-दुबचौड़ा, चल्थी-सिलाड़, सिमियाउरी, सिप्टी-अमकड़िया, धौन, सल्ली, स्यांला, पोथ, घुरचुम-पाली सड़कों को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें