फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत पहुंची सीबीआई की टीम, रिकार्ड खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार को वन विभाग में वन्य जंतु तस्करी और कई अन्य मामलों की पड़ताल की। बेहद गोपनीय इस कार्रवाई में टीम ने वन विभाग के कार्यालय में कई अहम रिकार्ड भी खंगाले। उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है। सीबीआई टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी बाहर नहीं आ सकी। वन विभाग के एक अधिकारी ने टीम के यहां पहुंचने की पुष्टि की है। अलबत्ता अन्य किसी तरह की जानकारी देने से उन्होंने इनकार किया।
विज्ञापन


तीन दिन पिथौरागढ़ जिले में पड़ताल करने के बाद शनिवार सुबह सीबीआई की टीम चंपावत पहुंची और वन्य जंतु तस्करी एवं इससे जुड़े कई मामलों की गोपनीय जांच शुरू की। विभाग के दफ्तर में जाकर अभिलेख खंगालने के साथ ही कुछ लोगों से जानकारी भी हासिल की। बताया गया कि यह टीम अभी एक-दो दिन और जिले में रहेगी।

बता दें कि 90 किमी नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में बीते चार वर्षों में तेंदुए की खाल बरामदगी के सात मामले उजागर हो चुके हैं। इनमें छह तस्कर पकड़े जा चुके हैं। वहीं अप्रैल 2017 के शुरू में घाट के पास एक तेंदुए की गोली लगने से मौत भी हो चुकी है, लेकिन इस मामले में विभाग कोई कारगर कार्रवाई नहीं कर सका था। इसके अलावा इस साल 21 मई को तेंदुए के एक बच्चे का शव भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



2018 में तेंदुए की खाल तस्करी के तीन मामलों में पकड़ी गई सात खालें
22 फरवरी को पाटी के रैंगल बैंड से तेंदुए की खाल सहित एक तस्कर को पकड़ा।
10 जून को बनबसा में आईटीबीपी जवान सहित दो तस्करों से तेंदुए की पांच खाल बरामद।
23 जुलाई को पाटी में तेंदुए की खाल सहित एक तस्कर को पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें